फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके से खाना बनाकर लाने की बात पर पत्नी व बच्चे की हत्या कर युवक ने की खुदकुशी

शिखा पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 08:24 PM IST

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में मायके से खाना बनाकर लाने से आक्रोशित युवक ने पत्नी का चाकू से गला रेत दिया और चार माह के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद फंदा लगाकर जान दे दी। कमरे से दुर्गंध आने पर मकान मालिक और पड़ोसियों ने मायके वालों को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर तीनों शवों को बरामद किया है। मां ने दामाद पर दहेज के लिए पुत्री को प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जितेंद्र (23) अहमदाबाद में पेंटिग का काम करता था। वह अतर्रा के आजाद नगर मोहल्ले में रामकुमार प्रजापति के मकान में पांच महीने से पत्नी गौरा (20) और चार माह के पुत्र बाबू के साथ किराए का कमरा लेकर रहता था। गौरा का मायका अतर्रा के गांधी नगर में संतोषी माता मंदिर के पास है। मां ममता भी किराए के मकान में रहती हैं। ममता ने बताया कि गुरुवार को जितेंद्र ने गौरा को फोन कर बताया कि वह अहमदाबाद से आ रहा है। रात तक घर आ जाएगा। खाना बना लेना। इस पर बेटी मायके से खाना लेकर रात में गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें