बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के जननायक चंद्रशेखर अस्पताल के सामने पेड़ पर विक्की पटेल का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके का गहन निरीक्षण करते हुए मौके पर दो जोड़ी चप्पल भी बरामद किया।