फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलिया में अब सुरक्षा घेरा और भी होगा चुस्त, नाकाबंदी योजना की शुरूआत, किया गया रिहर्सल

नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 15 Dec 2024 10:21 PM IST

पुलिस मुख्यालय के मिले निर्देश के क्रम में पुलिस ने नाकाबंदी योजना का रिहर्सल किया गया। योजना के तहत 66 चेकिंग स्थल बनाए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी और एएसपी ने चेकिंग प्वाइंट्स पर जाकर, नाकाबंदी रिहर्सल में तैनात पुलिस कर्मियों को डी-ब्रीफ किया और दिशा निर्देश दिए। स्कीम बी के तहत अंतर्जनपदीय सीमाओं पर कुल 26 चेकिंग स्थल बनाए गए थे। योजना के तहत जनपदीय सीमाओं के चेकिंग स्थल पर स्कीम ए में एक एसआई और दो सिपाही तैनात रहेंगे। स्कीम ए के तहत चेकिंग स्थलों पर कुल 66 एसआई और 132 सिपाही लगाए जाएंगे। स्कीम बी के तहत अंतर्जनपदीय सीमाओं पर कुल 26 चेकिंग स्थल बनाए गए थे। इन पर एक एसआई और चार सिपाही नियुक्त रहेंगे। कुल 26 एसआई और 104 सिपाही नाकाबंदी करेंगे। योजना का मुख्य उद्देश्य जनपद में किसी भी प्रकार की गंभीर घटना या अपराध होने पर अपराधियों की शीघ्र अतिशीघ्र गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी की जाएगी। एसपी विक्रान्त वीर ने बताया कि चिह्नित बिन्दुओं पर अल्पसूचना पर चेकिंग प्रारम्भ कराने के साथ ही बैरियर, बूथ, दृश्यमान सूचना बोर्ड आदि स्थापित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त बिन्दुओं को ऑपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत कवर करते हुए अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरों भी लगाए जाएंगे। नाकाबंदी योजना में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, बीट कर्मी, महिला कर्मी व अन्य बलों को सम्मिलित किया जायेगा। यूपी-112 के पीआरवी वाहनो व कर्मियों को भी योजना में सम्मिलित किया जाएगा। कर्मियों को सुरक्षा उपकरण, बॉडीवार्न कैमरे आदि से लैस किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें