फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में बाबा बागेश्वर के समर्थन में उतरे लोग, हिंदू राष्ट्र सनातन धर्म पदयात्रा का शुभारंभ

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 01:22 PM IST

यूपी के बहराइच में बाबा बागेश्वर धाम के समर्थन में लोग उतरे। हिंदू राष्ट्र एवं सनातन धर्म की स्थापना की मांग करते हुए शनिवार को हिंदू राष्ट्र सनातन धर्म पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा की शुरुआत सुबह 12 बजे रुपईडीहा स्थित हनुमान मंदिर से हुई। यह पदयात्रा शिवराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग और सनातन धर्म प्रेमी शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, पदयात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के प्रति जागरुकता बढ़ाना और समाज को एकजुट करने का संदेश देना है। पदयात्रा रुपईडीहा से मटेरा तक पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम जाएगा। इसके बाद यात्रा रिसिया, खुटेहना, आर्यनगर, गोंडा, डुमरियाडीह, दयानंद इंटर कॉलेज वजीरगंज होते हुए अयोध्या धाम पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा के दौरान कुल 8 स्थानों पर रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है। रूपईडीहा में पदयात्रा के स्वागत एवं व्यवस्थाओं को लेकर नगर पंचायत रूपईडीहा के चेयरमैन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य द्वारा भोजन, जलपान एवं पुष्पवर्षा की व्यवस्था कराई गई। नगर क्षेत्र में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष महाराजदीन वर्मा, महामंत्री नरेंद्र सिंह, कन्हैया वर्मा, शेर सिंह, तेजप्रताप वर्मा, रतन अग्रवाल, विजय सिंह, रमेश मिश्र सहित सैकड़ों समर्थक और ग्रामीण पदयात्रा में शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि यह पदयात्रा हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर निकाली जा रही है। इसमें समाज के हर वर्ग से लोगों की भागीदारी सराहनीय रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें