भारी बारिश की वजह से नेपाल के सिमीकोट में फंसे 253 मानसरोवर तीर्थ यात्रियों में से 103 को भारत भेज दिया गया है। इन सभी तीर्थ यात्री रुपईडीहा के रास्ते बहराइच पहुंचे, जहां उनके दस्तावेजों की जांच कर परिजनों को सूचित कर दिया गया। आपको बता दें कि बहराइच पहुंचे इन यात्रियों में से ज्यादातर तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, हैदराबाद और आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं।