फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा में नकली पनीर की शिकायत पर जांच: दो दुकानों से लिए गए छह सैंपल, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

डिंपल सिरोही Updated Mon, 07 Jul 2025 09:37 AM IST

बागपत जनपद के खेकड़ा कस्बे में नकली पनीर की बिक्री की शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकिता श्रीवास्तव और यज्ञदत्त आर्य ने खेकड़ा में स्थित दो पनीर दुकानों पर छापेमारी कर वहां से छह सैंपल लिए। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से नकली पनीर बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जांच की गई। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद अगर सैंपल में मिलावट या मानकों से कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें