बागपत जिले के प्रधान व सचिव अब बीडीओ के साथ खड़े हो गए है। उन्होंने सीडीओ कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। उनकी सीडीओ व बीएसए के साथ नोकझोंक हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षकों का निलंबन व रिपोर्ट दर्ज नही हुई तो बीडीओ व सचिव आत्मदाह करेंगे। चार दिन से खाना तक नही खाया। बीएसए पर शिक्षकों को बचाने का आरोप लगाया और शाम तक कारवाई नही होने पर शनिवार से बीएसए कार्यालय पर धरना देने की चेतावनी दी। बीएसए ने लगाया अभद्रता का आरोप बीएसए ने प्रधानों व सचिवों पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तुम्हे बीडीओ के साथ अभद्रता करने पर बुरा लगा तो अब तुम मेरे साथ अभद्रता कर रहे हो तो मुझे कैसा लगेगा।