बागपत के मलकपुर गांव में आशु नाम के एक युवक की चौबली गांव में पीट-पीटकर हत्या कर दी। आशु 11वीं का छात्र था और गांव-गांव सब्जी बेचकर अपने परिवार के गुजर-बसर में मदद करता था। उसने चौबली के एक परिवार को उधार में सब्जी बेची थी, जिसका तकादा करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते वक्त उसने दम तोड़ दिया।