बागपत में मोबाइल शॉप से करीब 50 लाख रुपये के मोबाइल और नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। वारदात से नाराज व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए हंगामा किया और एसपी प्रदीप कुमार का घेराव किया। व्यापारियों ने एसपी प्रदीप कुमार से चोरी जैसे घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग की।