बागपत के रहनेवाले नसीम ने बुधवार को अपने बयान से तहलका मचा दिया था। नसीम ने बयान दिया था कि पश्चिमी यूपी के लड़कों को नौकरी का लालच देकर जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी कराई जा रही है। एक दिन बाद यानी गुरुवार को नसीम अपने बयान से पलट गया। नसीम ने कहा कि पुलवामा में फैक्ट्री मालिक से विवाद के बाद उसने फंसाने के लिए ये अफवाह फैलाई।