गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुड़हर गांव में एक 19 वर्षीय अबुशाद ने गुजरात के सूरत में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। परिवार का आरोप है कि एक महिला और उसके सहयोगियों द्वारा लगातार प्रताड़ना के कारण युवक मानसिक रूप से टूट गया, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया और परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।