फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश बोले- मोबाइल पर मेरा नाम देखते ही आधा काम अपने आप हो जाएगा

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 07:37 PM IST

अहरौला ब्लॉक सभागार में बुधवार को जनचौपाल आयोजित हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर आगामी पंचायत चुनाव और आरक्षण के मुद्दे पर बात करेंगे, ताकि समाज के निचले तबके के लोग भी प्रधान, प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य जैसे पदों पर चुने जा सकें। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। यदि पंचायत विभाग का कोई कर्मचारी आवास, शौचालय या अन्य योजनाओं के नाम पर रिश्वत मांगता है, तो इसकी सूचना उन्हें या उनके नेताओं को दी जाए। उन्होंने कहा कि अगर थाना, ब्लॉक या तहसील में आपका सही काम नहीं हो रहा तो मुझे बताएं। मेरे नंबर से फोन करने और स्क्रीन पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का नाम देखते ही आधा काम अपने आप हो जाएगा। इस महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल ने बिहार की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी शराब बंदी की मांग उठाई। जनचौपाल में कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, दीपक सिंह, अशोक प्रजापति, हरिबदन प्रजापति, कुलदीप राजभर आदि मौजूद थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें