फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तांत्रिक बनकर बहनों का शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Pragati Chand Updated Thu, 23 Jul 2026 05:11 PM IST

आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के बहाने दो सगी बहनों से दुष्कर्म और तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी गहनी खुर्द निवासी महफूज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र के नाम पर चार-पांच वर्षों तक शोषण करता रहा। अब फूलपुर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को पीड़िता ने थाना फूलपुर में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि महफूज पिछले चार-पांच वर्षों से उनके घर आता-जाता था और स्वयं को तांत्रिक बताकर झाड़-फूंक करता था। घटना के दिन उसने मंत्र-जाप के बहाने पीड़िता के माता-पिता को घर के बाहर बैठा दिया और अंदर झाड़-फूंक के दौरान उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी आरोप लगाया कि आरोपी ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर उन्हें डरा-धमकाकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। विरोध करने या किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी भी देता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें