फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मौनी अमावस्या में उमड़ी भीड़... अर्थव्यवस्था में उछाल, लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

ishwar ashish Updated Sun, 18 Jan 2026 06:48 PM IST

मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाकर रामलला के दर्शन किए। इस मौके पर आस्था और व्यापार का अनोखा संगम देखने को मिला। सुबह से ही सरयू तट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का आस्था का जनसैलाब उमड़ा पड़ा, जिससे मेले में लगने वाली दुकानों पर जबरदस्त रौनक देखने को मिली। मौनी अमावस्या पर स्नान को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह रहा। मौन साधना और स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने न सिर्फ पूजा-अर्चना की, बल्कि मेले में लगी दुकानों से धार्मिक सामग्री से लेकर भगवान की तस्वीरें, पूजन सामग्री, बच्चों के खिलौने, पेन, गुड़िया और अन्य सामानों की खरीदारी करते नजर आए। इससे नया घाट, सरयू घाट, राम की पैड़ी, लता मंगेशकर चौक, राममंदिर और हनुमानगढ़ी के आस-पास मेले की लगने वाली दुकानों पर काफी भीड़ रही। खरीदारी बढ़ने से मेले में दुकान लगाने वाले दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। लता मंगेशकर चौक के पास के दुकानदार प्रिंस गोस्वामी ने बताया कि मेले में आने वाले बच्चे कार्टून पेन खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कार्टून पेन 20 से 30 रुपये के दाम में बिक रहे हैं। हर दिन करीब 20 पेन की बिक्री हो रही है। श्रद्धालु अपने बच्चों के लिए खिलौने खरीद रहे हैं। यहीं पर गुड़िया बेच रहे दुकानदार अमन यादव ने बताया कि मोनी अमावस्या के चलते बिक्री में बढ़ी है। हर दिन करीब 3000 रुपये की कमाई हो रही है। गुड़िया 100 रुपये में बिक रही है। रोजाना करीब 15 से 20 गुड़िया बिक रही है। मेले में बाराबंकी से भगवान की तस्वीरें बेचने आई निशा ने बताया कि मेले में हर दिन करीब 800 रुपये की कमाई हो रही है। स्नान के बाद श्रद्धालु भगवान की तस्वीरें जरूर खरीद रहे हैं। दुकानदार शशांक तिवारी ने कहा कि मेले के चलते हर दिन करीब 2500 रुपये की कमाई हो रही है। पूजा सामग्री और धार्मिक वस्तुओं की मांग काफी बढ़ गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें