फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मुहर्रम पर अयोध्या में जुलूस निकालकर बड़ी बुआ कर्बला में दफन किए जा रहे ताजिये

ishwar ashish Updated Sun, 06 Jul 2025 04:32 PM IST

रामनगरी अयोध्या में मुहर्रम के 10वें दिन जुलूस निकालकर गमगीन माहौल में शहर के बड़ी बुआ स्थित कर्बला में ताजिये दफन किए जा रहे हैं। शहर के जितने भी अंजुमन हैं, वे सभी जुलूस निकालकर कर्बला पहुंच रहे हैं। मुस्लिम युवा जगह-जगह करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस ने जुलूस व कर्बला में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। दरअसल मुस्लिमों के लिए मुहर्रम का महीना बेहद गम भरा होता है। पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथी कर्बला की जंग में शहीद हुए थे। उन्हीं की याद में मुहर्रम मनाया जाता है। अयोध्या में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक रविवार को कर्बला में ताजिये दफन किए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें