यूपी के अयोध्या में विवाहित स्टाफ नर्स ने सीएचसी अधीक्षक रहे डॉ. महिपाल सिंह पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि अधीक्षक ने उसके अश्लील वीडियो भी बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। पीड़िता की तहरीर पर डॉ. महिपाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला हैदरगंज थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। यहां पूर्व में तैनात स्टाफ नर्स ने पूर्व अधीक्षक डॉ. महिपाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नर्स का आरोप है कि डॉ. महिपाल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी करते रहे। पीडिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र दिया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार बनियान ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद स्टाफ नर्स को सीएचसी सुनवा और डॉ. महिपाल को देवगांव अस्पताल भेज दिया गया था।