फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आयुष मंत्री ने किया होम्योपैथी के जनक सर हैनिमैन की प्रतिमा का अनावरण

ishwar ashish Updated Tue, 22 Jul 2025 04:18 PM IST

प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने डॉ. बृजकिशोर होम्योपैथिक डिग्री कॉलेज में होम्योपैथी के जनक सर हैनिमैन की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए आयुष मंत्री ने कहा कि डॉ. हैनीमैन एलोपैथिक के डॉक्टर थे और उन्होंने होम्योपैथ विधा की खोज की। जर्मनी के बाद सर्वाधिक लोकप्रिय दुनिया में अगर कोई देश है तो वह भारत है, जहां पर होम्योपैथिक विधा का इस्तेमाल होता है। यह दवा सस्ती होती है और कारगर होती है। होम्योपैथिक दवा जादू की तरह काम करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में और 2017 में उत्तर प्रदेश में भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष मंत्रालय बनाया, जिसमें आयुर्वेद होम्योपैथिक, यूनानी, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी विधा शामिल हैं। इसमें होम्योपैथिक एक महत्वपूर्ण विधा है। आयुष मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल 19 राजकीय मेडिकल कॉलेज हैं। इसमें नौ मेडिकल कॉलेज पहले से होम्योपैथी के थे। एक नया मेडिकल कॉलेज बनारस में खोला गया है। अयोध्या में पहले से ही होम्योपैथिक महाविद्यालय है। अयोध्या में राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज बन कर तैयार है, इसका बहुत जल्द ही उद्घाटन होने जा रहा है। पवित्र सावन माह के सवाल पर आयुष मंत्री ने कहा कि सावन माह अध्यात्म का विषय है। भगवान शिव हमारे लिए सबके लिए आस्था के केंद्र हैं। जीवन की सुरक्षा एक स्वस्थ एक निरोग जीवन की कामना सर्व भवंति सुखनः सर्व भवन्तु निरामया जो कामना है हमारे यहां जो इलाज की पद्धतियां हैं वह सनातन और वेद से लेकर होम्योपैथिक और यूनानी से लेकर सभी विधाओं का देश में लाभ मिले, तभी भारत निरोग रहेगा। प्रधानमंत्री का जो सपना है आत्मनिर्भर भारत, श्रेष्ठ भारत वह साकार हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें