फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या में ग्राउंड जीरो पर उतरे वरिष्ठ अधिकारी, कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक

सावन के दूसरे सोमवार को अयोध्या में बड़ी संख्या में कांवड़िया और आसपास के जिलों के श्रद्धालु भगवान श्रीराम के पुत्र कुश की ओर से स्थापित नागेश्वर नाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए उमड़े हैं। सुबह से दर्शन-पूजन का दौर चल रहा है। रामनगरी भगवान शिव के जयकारों से गूंज रही है। ऐसे में ग्राउंड जीरो पर जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी उतर पड़े हैं। जिलाधिकारी और एसएसपी ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली। सरयू के स्नान घाट, नागेश्वर नाथ मंदिर, हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन हो, सुव्यवस्थित ढंग से श्रद्धालु दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर अपने गंतव्य को रवाना हों, इसके लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं। रूट डायवर्जन कर सीसीटीवी और ड्रोन से की जा रही है निगरानी जगह-जगह सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा मार्ग के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। इसके साथ ही हाईवे पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कहा कि जनपदवासी और बाहर के श्रद्धालु नागेश्वर नाथ, हनुमानगढ़ी व राम जन्मभूमि पर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों की संपूर्ण मेला क्षेत्र में ड्यूटियां लगाई गई हैं। डीएम के अनुसार सरयू स्नान कर लगभग तीन लाख से ज्यादा लोग अब तक नागेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक कर चुके हैं। लगातार लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्रद्धालुओं के आवागमन के सभी मार्गों पर पुलिस फोर्स की 24 घंटे लगाई ड्यूटी एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि 11 जुलाई से ही सावन प्रारंभ हो चुका है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण किया जा रहा है। सावन का दूसरा सोमवार है। इसको लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। एसएसपी ने कहा कि आसपास के जनपदों से भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। सरयू घाट और नागेश्वर नाथ मंदिर के साथ श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग पर फोर्स की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ यात्रा के साथ सावन झूला मेला सुगमता से संपन्न हो, इसका प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें