फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनवमी पर रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, सरयू तट से मंदिरों तक भारी भीड़

Bhupendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 08:37 AM IST

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पावन पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। सुबह से ही श्रद्धालु सरयू नदी में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं और मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं। सरयू तट की बात करें तो लगभग 500 मीटर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालु स्नान के बाद मंदिरों में दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रामनगरी में 6 जोन व 29 सेक्टरों में विभाजित कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। अधिकारी लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दर्शन की प्रक्रिया सामान्य समय से लगभग एक घंटे पहले शुरू कर दी गई है, जो देर रात करीब 11 बजे तक जारी रहेगी। रामनगरी में दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव का विशेष उल्लास देखने को मिलेगा। रामनगरी के करीब 8000 मंदिरों में एक साथ भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें