फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ने दिया सुबूत : आठ लाख रुपये की रोज चोरी

मधुवेंद्र सचान Updated Sat, 04 Jul 2026 04:16 PM IST

बैंक ने दिया सुबूत : आठ लाख रुपये की रोज चोरी—- बैंक में रोजाना जमा होते थे 16 से 18 लाख, खुलासे के बाद जमा होने लगे 24 से 26 लाख रुपये आरोपियों ने डिलीट- दानराशि में अनियमितता हो रही थी। अयोध्या: राम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की जांच के बीच एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, चोरी का मामला उजागर होने से पहले प्रतिदिन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के बैंक खातों में औसतन 16 से 18 लाख रुपये दान के रूप में जमा हो रहे थे। वहीं, प्रकरण सामने आने के बाद यही राशि बढ़कर 24 से 26 लाख रुपये प्रतिदिन तक पहुंच गई है। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि पहले प्रतिदिन करीब 6 से 8 लाख रुपये की एसआईटी ने इस पहलू को भी अपनी जांच का हिस्सा बनाया है। हालांकि, चढ़ावा चोरी सामने आने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नहीं आई है। राम जन्मभूमि मंदिर के सिंह द्वार स्थित यात्री सहायता केंद्र के दान काउंटरों पर श्रद्धालु पहले की तरह ही दान कर रहे हैं। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, केवल एक दान काउंटर से प्रतिदिन 60 हजार से एक लाख रुपये तक दान प्राप्त होता है। संवाद अवकाश और विशेष अवसरों पर यही राशि बढ़कर दो लाख रुपये तक पहुंच जाती है। मंदिर परिसर में ऐसे करीब 10 दान काउंटर संचालित हैं, जहां सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक दान स्वीकार किया जाता है। सूत्रों का कहना है कि बैंक में जमा होने वाली राशि में अचानक आई वृद्धि ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा है। एसआईटी पता लगा रही है कि पहले और अब जमा हो रही राशि में इतना अंतर क्यों है। राम जन्मभूमि मंदिर में प्राप्त दानराशि एसबीआई और पंजाब नेशनल बैंक के खातों में जमा की जाती है। जांच एजेंसियां बैंक रिकॉर्ड आदि के आधार पर पड़ताल कर रही है। की सीसीटीवी फुटेज लखनऊ। चोरी की करतूत न खुले, इसलिए आरोपियों ने कई बार सीसीटीवी से छेड़छाड़ की। कंट्रोल रूम में जाकर सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने की कोशिश की और एक-दो बार इसमें सफल भी हुए। हालांकि, पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में सबूत के तौर पर जितने फुटेज की जरूरत थी, उतने मिल चुके हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें