चैत्र माह की एकादशी के मौके पर नगर में स्वच्छता जागरुकता लाने के लिए श्रद्धा के पथ पर युवाओं ने साइकिल से पंचकोसी परिक्रमा की। नगर निगम के प्रयास से इसमें शामिल सैकड़ों छात्रों व युवाओं ने विशेष टी शर्ट और कैप धारण कर अयोध्या की परिक्रमा करते हुए स्वच्छ और सुंदर अयोध्या बनाने का संदेश दिया। लता मंगेशकर चौक पर महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। इस मौके पर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. आनंदेश्वर पांडेय, पार्षद अनुज दास, महेंद्र शुक्ल, रिशु पांडे, पूर्व सभासद रमेश राना, आशीष मिश्र, श्रीनिवास शास्त्री, लेफ्टीनेंट कर्नल एसके सिंह व विनोद पाठक मौजूद रहे।