फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता पर अयोध्या में निकाली तिरंगा यात्रा

ishwar ashish Updated Thu, 15 May 2025 01:23 PM IST

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में रामनगरी अयोध्या में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा गांधी पार्क से निकलकर सिविल लाइन, रिकाबगंज होते हुए चौक पहुंची। तिरंगा यात्रा में भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, सपा के बागी विधायक अभय सिंह के साथ महिला मोर्चा की मातृ शक्तियां भी मौजूद रहीं। भाजपा के पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भारत की सेना ने अपनी कुशलता दिखाते हुए पाकिस्तान सेना के छक्के छुड़ा दिए। यह तिरंगा यात्रा सेना के जवानों के हौसला अफजाई के लिए निकाली गई है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि पाकिस्तान पर भारत की जबरदस्त जीत हुई है। पहलगाम हमले का भारतीय सेना ने बदला ले लिया है। जिस तरह से पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या की थी,भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उसका बदला ले लिया है। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक अभय सिंह ने कहा कि ये तिरंगा यात्रा सेना के लिए गौरव यात्रा है। सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए देश में सभी जगहों पर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज रामनगरी अयोध्या में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें