फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में यूरिया की कालाबाजारी के विरोध में भाकियू का प्रदर्शन

Bhupendra Singh Updated Mon, 01 Jun 2026 05:53 PM IST

अयोध्या में यूरिया खाद की कालाबाजारी, टैगिंग और थोक दर घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को किसान महापंचायत कर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने यूरिया की कमी दूर करने और निर्धारित दर 266.50 रुपये प्रति बोरी पर उपलब्ध कराने की मांग उठाई। महापंचायत में पहुंचे जिला कृषि अधिकारी सौरभ वर्मा ने समस्याओं को जायज बताते हुए समाधान के लिए समय मांगा, लेकिन थोक विक्रेताओं के साथ बैठक की तिथि घोषित न होने पर किसान आक्रोशित हो गए। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी का घेराव कर शासन-प्रशासन विरोधी नारे लगाए और 16 सूत्रीय ज्ञापन अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपा। सभा में स्मार्ट मीटर समाप्त करने, 20 घंटे बिजली आपूर्ति, डीजल-पेट्रोल व बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने की भी मांग उठाई गई। बड़ी संख्या में किसान व महिलाएं मौजूद रहीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें