यूपी पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार को अयोध्या में 12 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों पर जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।