फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में पिशाची मेले के दूसरे दिन मंदिरों में उमड़ी दर्शनार्थियों की भीड़

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 04:38 PM IST

यूपी के अयोध्या में पिशाची मेले के दूसरे दिन शनिवार को सुबह से ही मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भरतकुंड सरोवर में डुबकी लगाई। इसके बाद प्राचीन भरत गुफा में स्थापित भगवान श्रीराम के चरण पादुका का दर्शन पूजन किया। मेले के दूसरे दिन भी मेलार्थियों का हुजूम भरत कुंड पहुंच रहा है। मेला क्षेत्र के चारों ओर के मुख्य मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई हुई है ताकि वाहन मेला परिसर में प्रवेश न कर पाएं और मेलार्थियों को कोई असुविधा न हो। भरतकुंड के सभासद रामकृष्ण पांडेय ने बताया कि पुलिस चौकी के पास मेडिकल कैंप और खोया पाया केंद्र स्थापित किया गया। भरतकुंड महोत्सव के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडेय ने मेले के महत्व को बताते हुए महोत्सव के माध्यम से देश दुनिया में महात्मा भरत के चरित्र एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की बात बताई। प्राचीन भरत गुफा एवं श्री भरत हनुमान मिलन मंदिर के महंत परमात्मा दास ने 'न सौ काशी ना एक पिशाची' की किवदंती को कहते हुए पिशाच मोचन कुंड एवं प्राचीन भरत गुफा के महत्व को बताया। मेले में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें