फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामनगरी तक पहुंची राणा सांगा पर सपा सांसद के बयान की आंच, ABVP कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

रामनगरी अयोध्या में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला फूंका। महानगर मंत्री मानवेंद्र प्रताप के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसके बाद कलेक्ट्रेट गेट के सामने पहुंचकर राणा सांगा अमर रहें, राणा सांगा का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। परिषद कार्यकर्ताओं में वीर राणा सांगा पर सांसद के बयान को लेकर गुस्सा दिखा। अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ला ने कहा कि देश की संस्कृति एकता व अखंडता को बचाने के लिए सर्वसमाज को साथ लेकर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले राणा सांगा का अपमान करने वाले राज्यसभा सांसद ने निंदनीय कृत्य किया है। उनके इस कृत्य पर उन्हें निष्कासित करने की बजाय समाजवादी पार्टी उनका समर्थन कर रही है। यह समाजवादी पार्टी की देश व महापुरुष विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें