फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अयोध्या में 13 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू, परीक्षार्थियों ने बताया कैसा था पेपर

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 15 Feb 2025 03:13 PM IST

अयोध्या में शनिवार से 13 केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू हुई। जिले के 56 विद्यालयों के लगभग 4500 छात्र-छात्राएं 10वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा देकर केंद्र से बाहर निकले छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए। छात्र-छात्राओं ने कहा कि पहले दिन अंग्रेजी का पेपर था, जो बहुत ही आसान था। जितनी उम्मीद की गई थी उतना हार्ड नहीं था। छात्र-छात्राओं ने कहा कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं की थी। सेल्फ स्टडी और स्कूल की पढ़ाई से ही अपनी तैयारी की थी। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने कहा कि स्कूल के अध्यापको ने भी उनकी तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें