असम से श्रद्धालुओं का दल अयोध्या पहुंचा। रामलला के दर्शन के बाद श्रद्धालु वैलेंटाइन डे मनाने के लिए शहर के गुलाबबाड़ी पहुंचे। गुलाबबाड़ी में श्रद्धालुओं ने वैलेंटाइन डे मनाने के साथ ब्लैक डे के मौके पर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। श्रद्धालुओं ने गुलाबबाड़ी में जय श्रीराम के नारे भी लगाए। असम की महिला श्रद्धालु ने बताया कि वे सभी प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने पहुंची थी। इसके बाद रामलला के दर्शन की इच्छा हुई तो अयोध्या पहुंच गए। अयोध्या में इच्छा के अनुरूप भव्य रूप से रामलला के दर्शन हुए और फिर मन में आया कि किसी पार्क में चलकर वैलेंटाइन डे का भी आनंद लिया जाए। इसके साथ ही पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इस दौरान अयोध्या में व्यवस्थाओं को लेकर असम के श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूरि भूरि प्रशंसा भी की। श्रद्धालुओं ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में अच्छी व्यवस्था की है। कहीं भी श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सुगमता पूर्वक रामलला के दर्शन हो रहे हैं।