फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दशक से मेले में परिवार संग आ रहे वीरेंद्र, विक्रम, झूंडे सिंह

विमल शर्मा Updated Fri, 31 Oct 2025 07:11 PM IST

आस्था के प्रतीक तिगरी गंगा मेले में कई श्रद्धालुओं के परिवार चार से पांच दशक से मेले में आ रहे हैं। तिगरी में गंगा तट पर लगे कार्तिक पूर्णिमा मेले के कारण दूर-दूर तक श्रद्धालुओं के ही शिविर दिखाई दे रहे हैं। मेले में परिवार के साथ आए फत्तेपुर छींतरा निवासी वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि वह पिछले 45 साल से गंगा मेले में आ रहे हैं। अब वह ट्रैक्टर ट्राली से मेले में आते हैं, जबकि अपने पिताजी के साथ बैलगाड़ी से आते थे। कार्तिक पूर्णिमा निकट आते ही तैयारी शुरू कर देते हैं। मेला समाप्त होने के बाद तंबू को संदूक में बंद कर देते हैं। उनका कहना है कि मेला उनके लिए आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें