जोया में मतदान केंद्र से तीन सौ मीटर दूर ढाबा और कबाड़ की दुकान में आग लग गई। इस बीच ढाबे में रखे तीन सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गए। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। एक घंटे तक दहशत का माहौल बना रहा। जोया में ब्लॉक से तीन सौ मीटर दूर पूर्व अध्यक्ष जाहिद हुसैन का लकड़ी का कारखाना है। कारखाने के अगले हिस्से में सड़क किनारे इकबाल नगर के रहने वाले शमसुद्दीन खाने का होटल और अजीज नगर के रहने वाले सदाकत अली कबाड़ की दुकान भी है। अचानक लकड़ी के गोदाम में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे आग भड़क उठी।