फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को मारी टक्कर... मौके पर मौत

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 May 2025 11:35 AM IST

यूपी के अमेठी में मंगलवार को ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया और वह हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसा गौरीगंज क्षेत्र के सकरावा गांव के पास हुआ। गांव निवासी अनारकली मौर्य (56) सुबह किसी काम से सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान संस्था मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। जब तक अनारकली को अस्पताल ले जाया जाता, उनकी सांसें थम गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें