फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई डबल डेकर बस... तीन लोग घायल

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 02:05 PM IST

यूपी के अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस ओवरटेक करते समय पीछे से ट्रक में टकरा गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक हाईवे पर पलट गया। उसमें लदा लहसुन हाईवे पर बिखर गया। हादसे में बस और ट्रक के चालक एवं एक यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में करीब 100 यात्री सवार थे। ट्रक चालक पिंटू पुत्र देवेश निवासी उदयपुर, थाना बिधूना, जनपद औरैया हैं। बस चालक की पहचान मोहम्मद कासिम पुत्र आस मोहम्मद निवासी नगला, थाना फिलावदा, जनपद मेरठ के रूप में हुई। घायल यात्री का नाम रंजीत मिश्रा पुत्र प्रभुनाथ मिश्रा निवासी रोहणी दिल्ली है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें