फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ अग्निकांड का असर, छात्रों ने जताई चिंता, सुरक्षा की मांग की

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 23 Jun 2026 03:49 PM IST

लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में आग से 15 लोगों की मौत के बाद जिले में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठे हैं। जिले में बड़ी संख्या में कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। जिले में केवल 43 कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं। शहजादपुर, एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहा और तमसा मार्ग जैसे इलाकों में इनकी भरमार है। जिले में 100 से अधिक गैर-कानूनी कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी संचालित हो रही हैं। कई कोचिंग सेंटर बेसमेंट और व्यावसायिक इमारतों से चलाए जा रहे हैं। पड़ताल में इन केंद्रों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है। पंजीकृत कोचिंग में पढ़ रहे छात्रों ने भी शासन की अनदेखी पर चिंता जताई है। इसको लेकर छात्रों ने बयां किया दर्द..

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें