फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: छठ पूजा पर अकबरपुर की सड़कों पर उमड़ी भीड़, घंटों तक लगा रहा जाम

ishwar ashish Updated Mon, 27 Oct 2025 07:25 PM IST

छठ महापर्व के अवसर पर सोमवार की शाम अकबरपुर शहर की सड़कों पर लोगों और वाहनों की भीड़ देखी गई। शाम करीब पांच बजे से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। अयोध्या मार्ग, शहजादपुर, पटेलनगर तिराहा और ओवरब्रिज क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार रेंगने लगी और जाम की स्थिति बन गई। शाम ढलते ही श्रद्धालु परिवारों के साथ छठ घाटों की ओर रवाना हुए। हाथों में टोकरी और पूजा सामग्री लेकर महिलाएं व बच्चे घाटों की ओर जाते नजर आए। शहर के भीतर आने-जाने वाले सभी मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ गया। तमसा नदी के घाटों और आसपास के इलाकों में वाहनों की आवाजाही थम सी गई। सड़क पर वाहनों की रेंगती चाल से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जगह-जगह रोकना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें