डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे भीटी के खजुरी गांव में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर लगे विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण किया। योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया।डिप्टी सीएम ने महिलाओं की गोदभराई की रस्म निभाई और बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इस दौरान एमएलसी डॉ.हरिओम पांडेय, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद व अन्य उपस्थित रहे।