फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में करंट से लाइनमैन की मौत के मामले में तकनीनिशन निलंबित

Akash Dwivedi Updated Wed, 20 May 2026 08:35 PM IST

अकबरपुर के मिर्जापुर में ट्रांसफार्मर का फाल्ट ठीक करने के दौरान लाइनमैन दयाशंकर की मौत के बाद बुधवार को अधिशासी अभिंयता प्रेमचंद ने बैरमपुर बरवा बिजली घर पर तैनात तकनीशियन ग्रेड (टीजी-टू) कर्मी देवानंद को निलंबित कर दिया है। दूसरी ओर परिवार के लोगों ने अयोध्या से पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिजन मुआवजे के साथ पेंशन और परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने पर अड़ गए। बताया जा रहा है कि मृतक दयाशंकर ने फाल्ट ठीक करने के लिए देवांनद को फोन कर शटडाउन मांगा था। उधर से पुष्टि होने के बाद वह खंभे पर चढ़े थे लेकिन फिर भी लाइन चालू होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गए थे। इसके साक्ष्य मृतक के मोबाइल में मौजूद थे लेकिन उसे डिलीट करा दिया गया। घटना के बाद अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने अधिशासी अभियंता अकबरपुर प्रेमचंद और एक्सईएन मीटर संजय कुमार की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की। बुधवार की दोपहर जांच टीम ने बिजली घर पहुंचकर टीजीटू कर्मी सहित सभी बिजलीकर्मियों के बयान दर्ज कराए जिसके बाद टीजी-टू पर कार्रवाई की गई। उधर बिजली घर की एमआरआई जांच भी कराई जा रही है ताकि हादसे के कारणों का सही पता चल सके। बिजली विभाग की ओर से 7.50 लाख रुपये का मुआवजा, पीएफ, पेंशन समेत अन्य लाभ मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद भी परिजन नहीं माने। भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मृतक के घर पहुंचे और तकनीशियन ग्रेड (टीजी-टू) कर्मी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी देर शाम घर पहुंचे हैं और परिवार को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मृतक के शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया था। यह था पूरा मामला अकबरपुर के मिर्जापुर निवासी दयाशंकर बैरमपुर बरवा बिजली घर में संविदा पर लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे मिर्जापुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के निकट मुख्य सड़क पर 25 केवीए ट्रांसफार्मर में आए फाल्ट को दुरुस्त करने गए थे। मिर्जापुर की लाइन के शटडाउन के लिए बिजली घर पर फोन किया। कुछ देर बाद जैसे ही वह खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर को ठीक करने के लिए चढ़ा तेज करंट का झटका लगने से नीचे गिरे और सिर पर गंभीर चोट आ गई थी। बिजली कर्मियों ने पहले जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से लखनऊ ले जाते समय अयोध्या में मौत हो गई थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें