फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में बीमा के नाम पर एजेंट ने ग्रामीणों से लाखों रुपये ठगे, हंगामा

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Feb 2026 01:17 PM IST

अंबेडकरनगर में टांडा नगर स्थित एक बैंक में बीमा के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एजेंट ने करीब 12 लोगों से लाखों रुपये हड़प लिए। पीड़ितों का कहना है कि उन्हें फर्जी एफडी और बीमा पॉलिसी थमा दी गई। उन्होंने दस्तावेजों की सत्यता की जांच कराई तो उनके नाम से कोई वैध एफडी या बीमा पॉलिसी दर्ज ही नहीं मिली। ठगी का अहसास होने पर एजेंट से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। पीड़ितों के अनुसार, एजेंट न तो अपने घर पर है और न ही कार्यालय में उपलब्ध है। टांडा निवासी रामकिशोर का आरोप है कि उनसे एजेंट ने आठ लाख रुपए 15 चेक के माध्यम से लेकर हर माह आठ हजार रुपये मिलने की बात कही थी। एक साल बीत जाने के बाद भी उनको एक रुपये भी नहीं मिले हैं। सुनीता से पांच लाख रुपये सहित एक दर्जन लोगों से धोखाधड़ी हुई है। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें