इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के मांडा इलाके में मांडा गांव में महिलाओं ने रोजगार के लिए आवाज मुखर की है। गांव की फरीदा बेगम और राजी बेगम का कहना है कि गांव में रोजगार का व्यवस्था न होने के कारण लोग दूसरे राज्यों में जाकर नौकरी करते हैं। महिलाओं के लिए भी स्वरोजगार या अन्य कोई आय के साधन की व्यवस्था नहीं है, जिससे परिवार चलाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। महिलाएं अपने बच्चों का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पा रही हैं। सरकार को महिलाओं के लिए कोई योजना लानी चाहिए ताकि वह अपने पति के भरोसे न रहें। गांव में विवाह स्थल या पार्क आदि बनाया जाना चाहिए, ताकि लोगों शादी के लिए बाहर महंंगे होटल में न जाना पड़े।