पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व शुरू हो गया है। 19 अक्तूबर को कोई धनतेरस तो कोई छोटी दिवाली मना रहा है। अलीगढ़ दुबे का पड़ाव स्थित फूल बाजार महक रहा है। सुबह से ही अलग-अलग तरह के फूल, आम के पत्ते आदि खूब बिक रहे हैं। पूजा के लिए लोग फूलों की माला खरीद रहे हैं।