श्री खाटू श्यामजी सेवा समिति ने पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। समिति के अध्यक्ष विशाल गर्ग बीडीके ने कहा कि समय-समय पर जगह-जगह पत्रकारों का सम्मान होना चाहिए। दिन हो या रात, गर्मी, सर्दी, बरसात, आपदा में पत्रकार अपने दायित्व को बखूबी निभाता है।