फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-चप्पल, वीडियो वायरल

Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 29 Jun 2026 02:29 PM IST

कांग्रेस के अलीगढ़ के रेलवे रोड स्थित कार्यालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी तौकीर आलम के सामने कांग्रेसियों में मारपीट व जमकर जूतम-पैजार हो गई। विवाद की शुरुआत जिला उपाध्यक्ष शाहिद गुड्डू व सेवादल के पूर्व जिला संगठक आलोक गौड़ संग आए कार्यकर्ता सोनू वाल्मीकि में हुई। आरोप है कि पहले हमलावर हुए सोनू ने शाहिद गुड्डू संग मारपीट की तो शाहिद ने बचाव में सोनू के जूते तक मारे। हंगामे के दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ ने सोनू को बाहरी बताकर धकियाते हुए भगा दिया। बताया जाता है कि शाहिद ने आलोक गौड़ पर मारपीट कराने का आरोप लगाकर उन पर भी जूता दे मारा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें