फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी के फार्महाउस में घुसकर महिलाओं का टॉर्चर

वीडियो डेस्क,अमर उजाला टीवी /अलीगढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 11:07 PM IST

अलीगढ़ के टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे के पास बुलंदशहर हाईवे जैसी वारदात सामने आई है। असलहों से लैस बदमाशों ने पहले रिटायर्ड डीआईजी के फार्महाउस में रहने वाली महिला और उसकी भतीजी को बंधक बनाकर उन्हें घंटो टॉर्चर किया और फिर डकैती डाली। इसके बाद रात करीब दो बजे दिल्ली से लखनऊ जा रही बस को एक्सल फेंककर रोका और यात्रियों से लूटपाट की। बदमाशों ने विरोध कर रहे दो यात्रियों को गोली मारकर और एयरफोर्स के एक जवान को तमंचे की बट से जख्मी कर दिया। वारदात के दौरान गैंगरेप की बात भी सामने आई है, पर इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो मुकदमे दर्ज किए हैं। यूपी एसटीएफ की तीन टीमें अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगाई गई हैं।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें