एक तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ आए दिन अपने अफसरों को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की सीख देते दिखाई देते हैं तो वहीं दूसरी तरफ नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए सरकारी अफसर रिश्वत लेने में या मांगने में बिल्कुल भी गुरेज नहीं कर रहे। ताजा मामला अलीगढ़ का है जहां एक मंडी सहायक खुलेआम अवैध वसूली करता हुआ कैमरे में कैद हो गया।