आगरा में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने शव रखकर आईएसबीटी के सामने दोनों तरफ से हाईवे जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। माैके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों का कहना है कि उन्हें धमकी दी जा रही है। पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।