फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फाइबर केबल के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरा युवक, बाल-बाल बची जान; पैर टूटा

अरुन पाराशर Updated Sun, 08 Feb 2026 04:16 PM IST

आगरा के यमुनापार के इस्लाम नगर में कई दिन से बाधित पानी की सप्लाई की शिकायत करने जा रहा युवक सड़क पर खोदे गए चार फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। फाइबर केबल डाल रहे एयरटेल कंपनी के ठेकेदार ने बिना बैरिकेडिंग के ही किए गड्ढा छोड़ दिया था। आसपास के लोगों ने घायल युवक को गड्ढे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके एक पैर की हड्डी टूट गई। बार-बार बेहोश होने से आने से हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस्लामनगर निवासी राजुद्दीन क्षेत्र में दाल बेचने का काम करते हैं। बेटे जावेद ने बताया कि जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत करने के लिए पिता शुक्रवार शाम को घर से निकले थे। 100 मीटर दूर अंधेरे में उनका पैर फाइबर केबल में फंस गया और वह चार फीट गहरे गड्ढे में सिर के बल गिर गए। खुदाई स्थल पर न तो पर्याप्त रोशनी थी न ही बैरिकेडिंग की गई थी। उनकी चीख आसपास मौजूद लोग मदद के लिए पहुंचे और गड्ढे से निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। पैर की हड्डी टूटने पर डॉक्टर ने कच्चा प्लास्टर बांधकर राजुद्दीन को घर भेज दिया। हालांकि, सिर में लगी चोट की वजह से बार-बार बेहोश होने पर परिजन राजुद्दीन को फिर एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। स्थानीय पार्षद सज्जन अली ने बताया कि दो दिन पहले ही उन्होंने कंपनी के ठेकेदार को बैरिकेडिंग व खुदाई स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए थे लेकिन ठेकेदार ने कोई कार्रवाई नहीं की। पार्षद ने कहा कि उन्होंने नगर आयुक्त और महापौर से ठेकेदार व कंपनी पर कार्रवाई की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें