फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उफान पर यमुना, खतरे के निशान से ढाई फीट दूर

अरुन पाराशर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:42 PM IST

आगरा में चंबल थमी तो अब यमुना उफान पर आ गई है। वाटर वर्क्स पर यमुना खतरे के निशान से ढाई फीट दूर है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर ढाई फीट बढ़ने से यमुना 492.5 फीट पर बह रही है। चेतावनी बिंदु का स्तर 495 और खतरे का लाल निशान 499 फीट पर है। पहाड़ों पर बारिश से यमुना पर बने बैराज लबालब हैं। पानी का दबाव बढ़ रहा है। बुधवार को गोकुल बैराज से 21 हजार क्यूसेक पानी आगरा की तरफ यमुना में छोड़ा गया। मंगलवार को 17 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। जिससे यमुना उफान पर आ गई है। तटवर्ती इलाकों में अफरातफरी है। एत्माउद्दौला स्मारक पर लगे मछली के निशान से यमुना दो फीट दूर है। जलस्तर मछली के निशान से ऊपर जाने पर निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बनते हैं। बाढ़ नियंत्रण प्रभारी एवं एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला का कहना है कि बाढ़ का खतरा नहीं है। निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है। बाढ़ चौकियां बन चुकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें