फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर सर्विस रोड बंद, सुल्तानगंज की पुलिया पर बनाया नया कट; मेट्रो स्टेशन निर्माण के चलते बदलाव

Arun Parashar Updated Sun, 22 Mar 2026 05:09 PM IST

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सुल्तानगंज की पुलिया का सर्विस रोड बंद कर दिया है। लोगों को आवागमन के लिए नया कट शुरू कर दिया है। सुल्तानगंज की पुलिया के पास मेट्रो स्टेशन का निर्माण कर हो रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर में सुल्तानगंज की पुलिया के पास मेट्रो स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए सर्विस रोड को बंद कर दिया है। इससे पहले एक नया कट बनाया गया, जिसको चालू कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी नहीं होगी और आसानी से यातायात संचालित होता रहेगा। स्टेशन बनाने का कार्य पूरा होने के बाद सर्विस रोड खोल दिया जाएगा। दूसरा कॉरिडोर का कार्य तेजी से कर रहे हैं दिसंबर तक यह पूरा हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें