फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक का प्रधानमंत्री ने किया था शुभारंभ...अब हाल देखकर रह जाएंगे दंग, छह करोड़ रुपये बर्बाद; चारों ओर गंदगी का ढेर

अरुन पाराशर Updated Sun, 15 Jun 2025 04:19 PM IST

जनवरी 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगरा के सिकंदरा स्थित बाईंपुर के पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक का वर्चुअल शुभारंभ किया था। इस चिकित्सालय की मदद से जिले भर के पशुओं की बीमारियों की तमाम जांच होनी थी। इसके अलावा मृतक पशुओं के पोस्टमार्टम की सुविधा भी थी। लेकिन चिकित्सालय में चिकित्सकों की नियुक्ति न होने के कारण यह अब खंडहर बन चुका है। करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से बना हुआ चिकित्सालय बहुत बुरी स्थिति में है। खिड़कियों के कांच टूटे चुके हैं। पंखे भी टूट चुके हैं। चारों तरफ गंदगी नजर आती है। दीवारों से टाइल्स टूट कर जमीन पर गिर रहे हैं। फर्श भी कई जगह से धंस चुका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें