उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ डेलिगशन पहुंचा। कांग्रेसी नेता रूपधुन गांव में पुलिस उत्पीड़न से परेशान होकर दो सगे भाइयों द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में परिवार से मिले। इस मौके पर सांसद तनुज पुनिया, सांसद इमरान मसूद, प्रदेश संगठन मंत्री अनिल यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर सहित कई नेता शामिल रहे। पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।