आगरा के मलपुरा क्षेत्र के जखोदा स्थित राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय पर मंगलवार को जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा के नेतृत्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोक दल के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। लोकदल के कार्यकर्ताओं के द्वारा हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने चौधरी अजित सिंह को लेकर अपने-अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि स्व.चौधरी अजीत सिंह सच्चे किसान हितैषी थे, उन्होंने सदा किसानों की लड़ाई लड़ी। नीरज ठैनुआ ने कहा कि चौ.अजीत ने भूमि अधिग्रहण कानून में बहुत ही बड़ी भूमिका निभाई, जिससे किसानों को एक बड़ी मजबूती मिली। इस दौरान नवल सिंह,केपी चाहर,नीरज ठैनुआ, मांगेलाल चौधरी,अरुण कंसाना,नेत्रपाल चाहर, रितेश सिंह,करतार सिंह,रणधीर काका,दीपेंद्र सिकरवार जितेंद्र पंडित, मुकेश जादौन आदि लोग मौजूद रहे।